मुजफ्फरपुर, जनवरी 27 -- मुजफ्फरपुर, प्रसं। सरस्वती पूजा में प्रतिमा विसर्जन के दौरान डीजे पर अश्लील गाना बजाने से जब मना किया गया तो युवकों ने पुलिस से हाथापाई की। घटना बरुराज थाना के कुआही गांव की है। इसको लेकर बरुराज थाना में तैनात दारोगा शैलेंद्र कुमार के आवेदन पर 30 नामजद और 40 अज्ञात पर केस दर्ज किया गया है। इसमें पिकअप व टैक्टर के मालिक और चालक को भी आरोपित बनाया गया है। दारोगा ने एफआईआर में कहा है कि पूजा के मुख्य आयोजक रोशन कुमार और रुपेश कुमार पिकअप पर डीजे बांधकर अश्लील गाना बजवा रहे थे। उन्हें रोका गया तो जुलूस में शामिल युवकों ने पुलिस से हाथापाई शुरू कर दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.