मुजफ्फर नगर, दिसम्बर 14 -- गांव अहरोड़ा में शुक्रवार को शादी समारोह में चढ़त के दौरान डीजे के तेज साउंड से हार्ट बीट्स बढ़ जाने से हार्ट अटैक होने पर हालत बिगड़ने से गांव निवासी नीशू की पुत्री 14 वर्षीय छात्रा राशि की खतौली के प्राइवेट अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई थी। रविवार को ग्रामीण, क्षेत्र के लोग तथा रिश्तेदार छात्रा को श्रद्धांजलि और परिजनों को सांत्वना देने पहुंचे। इस दौरान वहां मौजूद सभी लोगों ने शासन और प्रशासन से डीजे पर पूर्णतया प्रतिबंध लगाने की मांग उठाई। इस दौरान मृतका राशि के दादा बबलू उर्फ अजय पाल, अमित दीक्षित, राकेश दीक्षित, कुशल पाल कसाना, मंगल पंडित, दीपक शर्मा, पंडित भूदेव, धनपाल, ब्रह्मपाल, प्रदीप विकल, महेश चंद आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...