कन्नौज, नवम्बर 20 -- कन्नौज। शहर के मोहल्ला लुधपुरी में बुधवार की रात मुण्डन समारोह में डीजे बजाने को लेकर हुए विवाद हो गया। इस दौरान दबंगो ने युवक को मारपीट कर घायल कर दिया और जाति सूचक गालियां भी दी। पीड़ित ने आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। लुधपुरी निवासी बादाम कठेरिया पुत्र रमाकान्त ने कोतवाली में तहरीर देते हुये बताया कि बुधवार को उसके भतीजे का मुण्डन समारोह चल रहा था। उसकी रात 8 बजे परिवारीजन डीजे पर डांस कर रहे थे। तभी मोहल्ले के ही महेश राजपूत पुत्र गया प्रसाद राजपूत, अजय राजपूत पुत्र बहादुर राजपूत, अनूप राजपूत पुत्र महेश राजपूत अपने आधा दर्जन साथियों के साथ वहां पहुंच गए और डीजे बन्द करने को कहने लगे। आपत्ति जताने पर इन लोगों ने गालीगलौज कर दिया। विरोध करने पर बादाम कठेरिया को मारपीट कर घायल कर दिया और जान से मारने की धमकी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.