फतेहपुर, फरवरी 9 -- फतेहपुर। सुल्तानपुर घोष थाना क्षेत्र के मलकनपुर (एराया सादात) गांव में शादी समारोह के दौरान डीजे बजाने और भैंस निकालने को लेकर विवाद हो गया। युवक पर डंडे से हमला कर घायल कर दिया। मामले में जगदीश निवासी मलकनपुर ने थाने में तहरीर देकर पड़ोसी संतोष और उसके पिता चंद्रपाल के खिलाफ मारपीट और धमकी देने का आरोप लगाया है। बताया कि सात फरवरी की रात करीब नौ बजे पड़ोसी रामबाबू के यहां शादी समारोह चल रहा था। इसी दौरान डीजे बजाने को लेकर कहासुनी हो गई। संतोष और चंद्रपाल गाली-गलौज करते हुए डंडे से मारपीट करने लगे, जिससे जगदीश के सिर में चोट आई। आरोपियों ने जान से मारने की धमकी भी दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर मामले की जांच शुरु कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.