बगहा, जून 8 -- नौतन। बीते माह थाना क्षेत्र के दक्षिण तेल्हुआ पंचायत के नवराही गांव में डीजे बजाने को लेकर हुई मारपीट के मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। नवराही के राजू यादव ने थाने में आवेदन देकर पुलिस को बताया कि बगल के धनेश राम, विकास राम, गायत्री देवी, गल्लु राम,प्रमीला देवी, नैनतारा देवी और कान्ती देवी उनके घर के सामने सड़क पर तेज साउंड में डीजे पर अश्लील गाना बजा रहे थे। जिसको लेकर उनका लड़का लड्डू कुमार लज्जित होकर अश्लील गाना बजाने से मना करने गए। सभी नामजद आरोपी मारपीट कर लहुलुहान कर दिए। जिसे जीएमसीएच में भर्ती कराया गया। आवेदनकर्ता ने पुलिस को बताया कि पंचायत के कारण विलंब से थाने आवेदन दिया है। थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि आवेदन के आलोक में पुलिस कांड दर्ज कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.