गोरखपुर, फरवरी 22 -- पीपीगंज, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर 15 स्थित भरवल गांव में शादी समारोह के दौरान डीजे बजाने को लेकर विवाद हो गया। आरोप है कि डीजे न देने पर कुछ लोगों ने युवक से मारपीट कर दी। गांव निवासी सबरन पुत्र पूर्णमासी ने बताया कि 18 फरवरी की सुबह करीब नौ बजे राजन, रवि और लालू अपने साथियों के साथ उसके घर पहुंचे और जबरन डीजे बजाने की मांग करने लगे। डीजे संचालक द्वारा इंकार करने पर गाली-गलौज करते हुए मारपीट की गई, जिससे वह घायल हो गया। शोर सुनकर ग्रामीण जुटे तो मामला शांत हुआ। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने तीन नामजद व कुछ अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.