अंबेडकर नगर, जनवरी 3 -- दुलहूपुर, संवाददाता। जलालपुर कोतवाली क्षेत्र के मरहरा गांव में डीजे बजाने का विवाद छेड़खानी और प्राणघातक हमले तक जा पहुंचा। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर गंभीर आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर दर्जन भर लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मरहरा मंझरिया की सुरेखा पत्नी रविंद्र निषाद ने आरोप लगाया कि गांव में जन्मदिन पार्टी के दौरान तेज आवाज में डीजे बजाया जा रहा था। ससुर के हृदय रोगी होने के कारण आवाज कम करने का अनुरोध करने पर मिलन, नेहा, आकाश, अन्नू व माखनलाल समेत अन्य लोगों ने गाली गलौज शुरू कर दी और एकजुट होकर हमला कर दिया। बीच-बचाव में आए पति को भी पीटा गया। आरोप है कि बाद में पीड़िता को पकड़कर जमीन पर पटक दिया गया और लोहे की रॉड से सिर पर वार किया गया, जिससे वह गंभीर रूप ...