हरदोई, फरवरी 13 -- हरदोई। शहर में डीजे को लेकर हुए विवाद के बाद एक युवक को कार से कुचलने और करीब 50 मीटर तक घसीटने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। घटना पिहानी चुंगी स्थित एक मैरिज लॉन में हुए विवाद के बाद कोतवाली शहर क्षेत्र में एसपी बंगले के पास हुई। शिवा मिश्रा निवासी बस बिल्डिंग के पीछे अपने साथी मुकेश के साथ बाइक से घर लौट रहे थे। इसी दौरान पीछे से तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि शिवा कार के बोनट के नीचे फंस गया। आरोप है कि चालक ने वाहन नहीं रोका और उसे पास के पेट्रोल पंप तक करीब 50 मीटर तक घसीटता ले गया। हादसे में मुकेश सड़क पर गिरकर घायल हो गया, जबकि शिवा मिश्रा गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे तत्काल मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.