पीलीभीत, जून 1 -- बीसलपुर। डीजे को बंद न किये जाने के विवाद में चार लोगों ने दो लोगों को लाठी-डंडों से पीटकर किया घायल कर दिया। मोहल्ला दुबे निवासी सत्यम दुबे पुत्र संजय दुबे ने तहरीर में आरोप लगाया है कि 28 मई की रात 11.52 पर उसके भाई शुभम दुबे पुत्र संजय कुमार दुबे को राजकमल पुत्र उमाशंकर दुबे ने फोन कर डीजे बंद कराने को कहा। सत्यम दुबे व उसका भाई शुभम दुबे जब अपने घर के बाहर आये। आरोप है कि तभी राजकमल दुबे, मनोज दुवे पुत्रगण उमाशंकर दुवे ने एक राय होकर मनोज दुवे ने जान से मारने की नियम से डंडा मारा ओर प्रियंक दुबे ने उसके भाई शुभम दुबे के बाए हाथ पर डंडा मारा। जिससे उसके व उसके भाई के गंभीर चोटें आयीं। पुलिस ने मामले की रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.