सीतापुर, फरवरी 21 -- सीतापुर। रेउसा थाना क्षेत्र के काशीपुर गांव में शुक्रवार को एक शादी समारोह के दौरान डीजे पर नाचने को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। जिसमें दो युवक घायल हो गए। घायलों में अवधेश कुमार वर्मा और अमरेश कुमार शामिल हैं। पुलिस ने घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रेउसा पहुंचाया। वहां से दोनों को जिला अस्पताल रेफर किया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...