बुलंदशहर, फरवरी 23 -- औरंगाबाद। खानपुर थाना क्षेत्र के गांव जाड़ोल में रविवार रात बारात की चढ़त के दौरान डीजे पर नाचने को लेकर ग्रामीण और बारातियों के बीच जमकर मारपीट हो गई। जिसमें दो बाराती घायल हो गए। घटना की सूचना पर पहुंची खानपुर पुलिस ने बारातियों को समझा बुझाकर मामला शांत किया। तब जाकर शादी की रस्म पूरी की गई। जनपद गौतमबुद्धनगर से रविवार रात खानपुर थाना क्षेत्र के गांव जाडोल निवासी बिजेंदर और चरण सिंह की पुत्री की बारात आई थी। खाना खाने के बाद डीजे के साथ बारात की चढ़त होने लगी। बारात की चढ़त के दौरान गांव के कुछ शराबी लोग नाचने लगे। इस दौरान ही डीजे पर नाचने को लेकर बरातियों और ग्रामीणों के बीच गाली गलौच के बाद मारपीट होने लगी। जिसमें दो बाराती घायल हो गए। मारपीट होने के दौरान बारातियों में भगदड़ मच गई। बारात में झगड़ा होने की सूचन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.