बदायूं, अप्रैल 8 -- उझानी, संवाददाता। नगर मे निकली रामनवमीं शोभायात्रा में डीजे पर डांस को लेकर चार युवकों ने एक युवक की पिटाई कर दी। जिससे वह घायल हो गया। घायल युवक ने चारों युवकों के खिलाफ मारपीट की तहरीर देकर कानूनी कार्रवाई की मांग की है। नगर के बहादुरगंज निवासी निशांत रामनवमीं शोभायात्रा में डीजे पर डांस कर रहा था। इसी बीच साथ के युवकों के बीच धक्का मुक्की होने लगी। आरोप है कि चार युवकों ने मिलकर निशांत के साथ मारपीट कर दी। जिसमें युवक घायल हो गया। पीड़ित ने आरोपी युवकों के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.