रामपुर, फरवरी 19 -- विवाह में डीजे पर गाना बजाने को लेकर बारातियों और ग्रामीणों के बीच जमकर मारपीट हुई। जिसमें दो महिलाओं समेत आठ व्यक्ति घायल हो गए। जिन्हें उपचार के लिए सीएचसी पर भर्ती कराया गया है। इनमें से चार घायलों को डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। मंगलवार रात गांव मुल्लाखेड़ा के मझरे निवासी ओमप्रकाश की बहन की शादी में काशीपुर से बारात आई थी। देर रात घर के सामने ग्रामीणों और बारातियों के बीच विवाद और मारपीट हुई, जिससे गांव में हंगामा मच गया। गुस्साए ग्रामीणों ने बारातियों की बस को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति संभाली और आठ घायल बारातियों को सीएचसी भेजा। तीन-चार ग्रामीणों को भी चोटें आने की बात कही जा रही है। सीएचसी में भर्ती घायलों में जयकरन, उनकी पत्नी संतोष, अजय, उनकी मां ओमवती, रोहित, राहुल, हिमा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.