नई दिल्ली, दिसम्बर 14 -- नई दिल्ली, कार्यालय संवाददाता। शकरपुर इलाके में एक युवक की डीजे पर डांस के दौरान हुए विवाद में चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। वारदात को उसके घर के सामने ही अंजाम दिया गया। मृतक की पहचान 18 वर्षीय विशाल के रूप में हुई है। पुलिस ने केस दर्ज कर हत्यारोपी दो नाबालिगों को हिरासत में लिया है। आरोपियों के पास से वारदात में इस्तेमाल एक चाकू भी बरामद हुआ है। आरोपियों से पूछताछ में बताया कि विशाल की एक नाबालिग आरोपी की बहन से दोस्ती थी। इसको लेकर इनके बीच पहले भी विवाद हुआ था। तब नाबालिग ने विशाल की पिटाई कर दी थी। मामला थाने भी पहुंचा था। इसके बाद बीते शनिवार रात एक शादी समारोह में दोनों नाबालिग व विशाल डीजे पर डांस कर रहे थे। इस दौरान उनके बीच दोबारा विवाद हुआ और नाबालिग आरोपियों ने वारदात को अंजाम दे डाला। पूर्वी जिला पुल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.