गोपालगंज, नवम्बर 24 -- गोपालगंज,नगर प्रतिनिधि। नगर थाना क्षेत्र के मठिया गांव में रविवार की रात में एक शादी समारोह के दौरान डीजे पर डांस के दौरान चली गोली से एक युवक जख्मी हो गया। जख्मी अवस्था में उसे तत्काल इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद स्थिति को नाजुक देखते हुए बेहतर इलाज के लिए गोरखपुर रेफर कर दिया। जहां उसकी स्थिति नाजुक बनी हुई है। जख्मी युवक की पहचान मठिया गांव निवासी शिवनाथ राम के पुत्र 21 वर्षीय सुनील कुमार के रूप में हुई है। वहीं, घटना की सूचना मिलते ही नगर थाने की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी। वैसे खबर लिखे जाने तक मामले को लेकर थाने में एफआईआर दर्ज नहीं करायी गयी थी। उधर, मृतक के पिता ने बताया वे मूल रूप से जगीरी टोला गांव के निवासी रहे हैं। ग...