पीलीभीत, फरवरी 17 -- पीलीभीत। थाना अमरिया क्षेत्र के ग्राम निसावां निसईयां निवासी गोबिंद राम पुत्र रामचंद्र ने थाना अमरिया पुलिस को तहरीर दी। जिसमे कहा गया कि उसके गांव में पड़ोस में शादी थी। इसमे में डीजे चल रहा था। डीजे के आवाज सुनकर उसका 13 वर्षीय पुत्र अंश और 17 वर्षीय पुत्र शिबम भी 13 फरवरी को शाम छह बजे वहां चले गए। उसके दोनों बच्चे भी डांस कर रहे थे। तभी चन्द्रसेन पुत्र भिमसन अपने घर आये हुये मेहमानो के साथ मिलकर अंश व शिवम को गाली देना शुरू कर दी। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की। जिसमे दोनों बच्चे घायल हो गए। दोनों बेटों के सिर में चोट आई है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.