शामली, फरवरी 3 -- कांधला के ईस्सोपुर टीम में छात्र की चाकुओं से गोदकर हत्या के मामले में पुलिस ने दो मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। एसपी ने घटना का खुलासा करते हुए बताया कि करीब चार पांच माह पहले डीजे पर डांस करने को लेकर मृतक अरशद एवं आरोपियों के बीच विवाद हो गया था इसके बाद एक जनवरी में मारपीट भी हुई थी। इसी रंजिश के चलते दोस्तों ने हत्या की। दो आरोपी अभी हिरासत में है जिनसे पूछताछ की जा की जा रही है। मंगलवार को पुलिस लाइन में प्रेसवार्ता के दौरान एसपी एनपी सिंह ने बताया कि 1 फरवरी को दोपहर करीब दो बजे अरशद उर्फ असद पुत्र सलीम निवासी ग्राम ईस्सोपुर टील अपने गांव के विराट पुत्र नीटू के साथ बाइक से गांव के बाहर स्थित दुकान पर पहुंचा था। वहां पहले से मौजूद कार्तिक पुत्र राजू एवं हिमांशु पुत्र संजय निवासीगण ग्राम ईस्सोपुर टील न...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.