लखनऊ, फरवरी 8 -- मोहनलालगंज। संवाददाता पदमिनखेड़ा में मुंडन संस्कार की पार्टी के दौरान डीजे पर एक विशेष 'गुर्जर' गाना बजाने को लेकर विवाद खड़ा हो गया। पड़ोसी युवक ने एक ही गाना बार-बार बजाने पर आपत्ति जताई तो आरोपियों ने उसकी पिटाई कर दी। मारपीट में युवक का सिर फट गया। पुलिस ने तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। जांच में तीनों आरोपी नाबालिग निकले। इसके चलते पुलिस ने किसी को गिरफ्तार नही किया है। पदमिनखेड़ा में रामरतन के बेटे का शुक्रवार को मुंडन था। घर पर भी कार्यक्रम था। इसमें डीजे भी लगा था। उनके घर के सामने रहने वाले दुर्गेश ने पुलिस को बताया कि गांव में ही रहने वाले तीन लड़के डीजे पर बार-बार एक खास जातिगत गाना (गुर्जर) बजाने की मांग करने लगे जिससे अन्य लोग परेशान थे। तीनों डीजे से हट नहीं रहे थे जिससे विवाद शुरू हो गया। वह भी वहां मौजू...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.