गाजीपुर, जून 2 -- खानपुर। थाना क्षेत्र के अमेहता गांव में डीजे पर पहले गाना बजवाने को लेकर घरातियों और बरातियों में मारपीट हो गई। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने मामला शांत कराया। अमेहता गांव में आजमगढ़ जिले के देवगांव लहुआ गांव से एक बरात आई हुई थी। बताया कि गांव में बज रहे डीजे पर बराती और घराती पक्ष डांस कर रहे थे। तभी बरातियों ने गाना बदलने के लिए कहा तो घराती पक्ष के एक युवक ने अपनी मर्जी का गाना बजाने के लिए कहा। पहले दोनों युवकों के बीच गाली-गलौज होने लगी और देखते ही देखते दोनों पक्षों में मारपीट होने लगी। गांव में मारपीट होते ही भगदड़ मच गई और पुलिस भी मौके पर पहुंची। झगड़े में दोनों पक्षों के कई लोग घायल हुए। उधर मारपीट करने वाले पुलिस को देखते ही भाग गए। थानाध्यक्ष शैलेन्द्र प्रताप सिंह ने बताया कि शांतिपूर्ण ढंग से शादी पूरी कराई ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.