संभल, मई 3 -- कैला देवी थाना क्षेत्र के नारंगपुर गांव में गुरुवार शाम एक बारात के दौरान डीजे पर अश्लील गाने बजाए जाने को लेकर दो पक्षों के बीच कहासुनी हो गई। बारात गांव के रास्ते से गुजर रही थी, जब कुछ युवकों ने डीजे पर आपत्तिजनक गाने चलवाए। गांव के ही दूसरे समाज के लोगों ने इसका विरोध किया और अश्लीलता फैलाने पर आपत्ति जताई। विरोध के बावजूद युवकों ने गाने बंद करने से इनकार कर दिया, जिससे मामला गरमा गया और दोनों पक्षों में नोकझोंक शुरू हो गई। सूचना मिलने पर कैला देवी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और डीजे संचालक को अश्लील गाने बजाने पर सख्त चेतावनी दी। थाना प्रभारी सत्यप्रकाश सिंह ने बताया कि मामले की जानकारी मिली है और इसकी जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.