अयोध्या, जनवरी 2 -- अयोध्या। अयोध्या महोत्सव में नए वर्ष का स्वागत डीजे नाइट के द्वारा किया गया। डीजे नाईट के द्वारा जिसमें दर्शक विभिन्न गीतों पर खूब झूमें और नए साल का स्वागत पूरे आनंद के साथ किया। अयोध्या महोत्सव के मंच पर कुछ विशेष प्रस्तुतियां भी आयोजित की गई जिसने नए साल के जश्न को और भी ज्यादा आनंदित बना दिया। काव्य श्री चैम्पियनशिप प्रतियोगिता के द्वितीय चरण में जिन भी प्रतिभागियों ने प्रथम चक्र में अपनी उत्कृष्ट रचना 'कविता' के माध्यम से अंक हासिल किया था उसी के आधार पर 11 प्रतिभागियों को फाइनल के लिय चयनित किया गया। प्रथम चक्र व द्वितीय चक्र के चयनित प्रतिभागियों का काव्य पाठ दो जनवरी को आयोजित किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...