बिहारशरीफ, फरवरी 4 -- डीजे दुकान का ताला तोड़ 10 लाख की संपत्ति चुरायी शेखोपुरसराय थाना से महज 200 मीटर की दूरी पर हुई घटना सुगिया मोड़ के पास हुई चोरी की घटना से कारोबारियों में दहशत शेखपुरा/शेखोपुरसराय, हिन्दुस्तान संवाददाता । शेखोपुरसराय थाना क्षेत्र के सुगिया मोड़ के पास एक डीजे दुकान में मंगलवार की रात चोरों ने ताला तोड़कर करीब 10 लाख रुपये का सामान चुरा लिया। थाना से महज 200 मीटर दूर पर चोरी की घटना हुई । लेकिन, पुलिस को भनक तक नहीं लगी। शहर में बढ़ती चोरी की घटनाओं से कारोबारियों में डर का माहौल है। घटना की जानकारी दुकानदार को तब हुई, जब वह बुधवार को दुकान से सामान लेने पहुंचे। देखा कि दोनों दुकानों के शटर के ताले टूटे पड़े हैं और दुकान से डीजे उपकरण, साउंड बॉक्स, लाइट सहित अन्य महंगे सामान गायब हैं। दुकानदार द्वारा घटना की सूचना डा...