कौशाम्बी, मई 20 -- डीजे संचालक ने सोमवार की शाम मासूम को टक्कर मार दी। उसके चाचा के विरोध करने पर डीजे संचालक और उसके साथियों ने हमला कर घायल कर दिया। नकदी समेत मोबाइल भी लूट लिया। घायल अस्पताल में भर्ती है। तहरीर मिलने पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। खपरा खंदेवरा के रहने वाले धारा सिंह ने चरवा थाने में तहरीर दी। इसमें बताया कि सोमवार को उसका आठ साल का भतीजा साइकिल लेकर जा रहा था। इसी दौरान सामने से डीजे लेकर आ रहे संचालक ने उसको टक्कर मार दिया। हादसे की जानकारी होते ही परिवार का मिथलेश भागकर पहुंचा। उसने इसका विरोध किया तो संचालक ने फोन करके अपने कई साथियों को बुला लिया। इसके बाद सीधे मिथलेश पर हमला बोल दिया। लाठी-डंडा के अलावा लोहे के रॉड से पीटा। इससे उसका सिर फट गया। हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। इसी बीच डीजे संचाल...