मधुबनी, दिसम्बर 5 -- रहिका,निज संवाददाता। थाना क्षेत्र के ककरौल उत्तरी पंचायत के वार्ड नंबर 13 में देर रात लड़की की शादी में आये बरात पार्टी के साथ डीजे साउण्ड के वाहन से दबने से एक युवक की मौत हो गई। मृतक युवक की पहचान लड़की के चचेरा भाई सुगन यादव के पुत्र अनिल कुमार यादव के रुप में हुई है। जानकारी के अनुसार डीजे की तेज सांउड होने की वजह से जबतक लोग समझते तब तक काफी देर हो चुकी थी। आनन फानन में स्थानीय लोगों ने इलाज के लिए स्थानीय पीएचसी इलाज के लिए भर्ती कराया। जख्मी युवक को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। इस बीच लड़की के स्वजनों ने विवाह का रस्म अदा कर लड़की को ससुराल केलिए विदाई कर दिया। मौत के बाद आक्रोशित लोगों ने डीजे साउण्ड वाले वाहन को उसे अपने कब्जे में लेकर पुलिस को घटना की जानकारी दी। रहिका थाना पुलिस ने देर रात घटना स्थल पर पहुं...