बागपत, सितम्बर 27 -- जेवी कॉलेज में चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय मेरठ के तत्वाधान में आयोजित दो दिवसीय अंतर महाविद्यालय कबड्डी (पुरुष) प्रतियोगिता 2025-26 का शुभारंभ हुआ। विभिन्न कॉलेजों की टीमें इस प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने पहुँची। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बागपत सांसद डॉ राजकुमार सांगवान, कॉलेज प्राचार्य डॉ वीरेंद्र प्रताप सिंह व प्रबन्ध समिति के पदाधिकारियों ने प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। डॉ राजकुमार सांगवान ने देशी खेलों की स्थिति पर चिंता व्यक्त करते हुए कबड्डी व कुश्ती जैसे खेलों को बढ़ावा देने की नसीहत दी तथा खिलाड़ियों को कृत्रिम खान-पान से दूर रहकर देशी खान-पान के महत्त्व पर प्रकाश डाला। प्रतियोगिता में पहले डीजे कॉलेज बड़ौत एवं आईआईएमटी कॉलेज ग्रेटर नोएडा के मध्य मैच हुआ। डीजे कॉलेज बड़ौत ने 52-37 के अंतर से आईआईएमटी कॉलेज ग्रे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.