गंगापार, फरवरी 13 -- क्षेत्र में इन दिनों शादी-विवाह का सीजन पूरे जोर पर है। लगभग हर दिन कहीं न कहीं डीजे, ढोल-नगाड़ों की तेज आवाज सुनाई दे रही है। वहीं दूसरी ओर बोर्ड परीक्षा के मद्देनजर विद्यार्थियों के लिए यह समय बेहद महत्वपूर्ण है, क्योंकि 18 फरवरी से बोर्ड परीक्षाएं शुरू होने जा रही हैं। ऐसे में डीजे का लगातार शोर छात्र-छात्राओं की पढ़ाई में गंभीर बाधा बनता जा रहा है। विद्यार्थियों और अभिभावकों का कहना है कि देर रात तक तेज आवाज में बजने वाले डीजे के कारण न तो पढ़ाई पर ध्यान लग पा रहा है और न ही उन्हें पर्याप्त आराम मिल पा रहा है। पिछले साल हाई स्कूल और इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षाओं का रिजल्ट संतोषजनक रहा था। परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों पर पहले ही पाठ्यक्रम पूरा करने और अच्छे अंक लाने का मानसिक दबाव रहता है, ऐसे में रात 10 बजे के बा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.