गंगापार, फरवरी 23 -- शादी विवाह यानी बारातियों के धमाल मचाने का एक मौका है, लेकिन खुशी के नाम पर नियमों को ताक पर रखकर कानफाडू ध्वनि लोगों के रात का चैन दूभर कर रहा है। साउंड और पटाखे की तेज आवाज हृदय रोगियों के साथ परीक्षार्थियों के लिए परेशानी का सबब बन चुकी है। बावजूद जिम्मेदार अमला को इससे कोई फर्क नहीं पड़ता है। बता दें इन दिनों लगन विवाह का कार्यक्रम जोरों पर है। ऐसे आयोजनों में डीजे साउण्ड और आतिशबाजी अहम किरदार में होता है। इन सब पर नियम कानून का एक निश्चित दायरा है। लेकिन खुशी की आड़ में नियमों का खुलेआम उल्लंघन किया जा रहा है। देर रात्रि रात्रि तक डीजे साउंड और पटाखों की तेज आवाज आम जनमानस की रातों का सुकून हराम कर रही है। इनमे प्रमुखता से हृदय रोगी और परीक्षार्थी शामिल है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्...