लखीसराय, मार्च 11 -- चानन, निज संवाददाता। इटौन पंचायत के रामपुर गांव में दिल दहला देने वाली घटना के बाद इलाके में कई तरह की चर्चा हो रही है। जितनी मुंह उतनी बातें हो रही है। हत्या जमीन विवाद में अपनो द्वारा की गई है या फिर किसी अन्य व्यक्ति द्वारा इस पर संशय बना हुआ है। इस तरह की घटना से सभी स्तब्ध थे। बताया जा रहा है कि मृतका सुमो देवी निःसंतान थी, हाल के दिनों में अपने हिस्से की जमीन को भतीजे के नाम करना चाह रही थी। वहीं दूसरी पहलू में यह बात भी सामने आ रही है कि मृतक के पति भाकपा नेता का. अक्षयलाल रविदास द्वारा घर के निकट ही एक दशक पहले दो बीघा गैरमजरूआ जमीन बंदोबस्त कराया गया था। जमीन बंदोबस्त के बाद पड़ोसी से अक्सर विवाद होते आ रहा था। वर्तमान में भी उस जमीन को लेकर विवाद हुआ था। पुलिस की मानें तो हर बिंदू पर पूरी सावधानी के साथ जांच ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.