औरैया, फरवरी 20 -- अजीतमल, संवाददाता। कस्बा अजीतमल के शास्त्री नगर मोहल्ले में एक शादी समारोह में डीजे पर डिस्को को लेकर वार छिड़ गया। पहले नाचने को लेकर घराती व बाराती भिड़ गए। दोनों पक्षों में लात-घूंसे चलने लगे। अचानक हुई मारपीट से समारोह स्थल पर अफरा-तफरी मच गई और महिलाएं-बच्चे सहम गए। मारपीट में एक महिला सहित नौ लोग घायल हो गए। इस दौरान अफरातफरी का माहौल बना रहा। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। बाद में सूचना पर पहुंची पुलिस ने समझा बुझाकर शादी की अन्य रस्में पूरी कराईं। मैनपुरी जनपद के घिरोर थाना क्षेत्र के करहल निवासी आशीष पुत्र राजेश कुमार की शादी 19 फरवरी को अजीतमल के शास्त्री नगर निवासी सीता पुत्री चंद्रशेखर के साथ हो रही थी। बारात पहुंचने के बाद स्वागत और अन्य रस्में चल रही थीं। इसी बीच डीजे पर नाचने को लेकर दोनों पक्षों के...