संभल, फरवरी 13 -- संभल। कैलादेवी थाना क्षेत्र के गांव लखनपुर से बीती नौ फरवरी की शाम से लापता 8 वर्षीय मासूम संगीता का चार दिन बाद भी पता नहीं चला। जिससे परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। गुरुवार को असमोली सीओ ने डॉग स्कवायड़ की टीम ले जाकर बच्ची को तलाशने का प्रयास किया। गांव लखनपुर निवासी जीवाराम सोमवार शाम अपनी पत्नी और 8 वर्षीय बेटी संगीता के साथ जंगल से लकड़ी बीनकर लौट रहे थे। रास्ते में संगीता पीछे रह गई। इसी दौरान गांव के चौराहे पर डीजे बज रहा था, जहां ग्रामीणों ने उसे आखिरी बार देखा। इसके बाद वह रहस्यमय ढंग से लापता हो गई। परिजनों और ग्रामीणों ने देर रात तक बच्ची की तलाश की, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। मंगलवार को जीवाराम ने कैलादेवी थाने में बेटी की गुमशुदगी दर्ज कराई। चार दिन बीतने के बाद भी बच्ची का पता नहीं चलने से परिवार में दहशत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.