गोरखपुर, जनवरी 19 -- हरपुर बुदहट, हिन्दुस्तान संवाद। थानाक्षेत्र के पचौरी स्थित मझौवा मुख्य सड़क किनारे स्थित एक डीजे की दुकान का ताला तोड़कर उसमे रखे सात मशीन रविवार रात को चोर उठा ले गए। पीड़ित ने सोमवार को थाने में तहरीर दी है। भदेसरी निवासी सचिन राजभर की मझौवा सड़क किनारे डीजे की दुकान है। उन्होंने पुलिस को दिए तहरीर में बताया कि बीती रात दुकान का ताला तोड़कर उसमे रखा पांच डीजे मशीन, एक ट्रिप लाइजर और एक मिक्सर मशीन चोर उठा ले गए। सोमवार सुबह जब वह दुकान पर गए तो ताला टूटा देख वह हक्का-बक्का रह गए। पुलिस ने तहरीर के आधार पर चोरी की घटना की जांच कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...