बस्ती, मार्च 18 -- बस्ती, हिन्दुस्तान टीम। जिले के हर्रेया थानाक्षेत्र के महूघाट-विशेषरगंज मार्ग के नदाएं चौराहे पर स्थित डीजे के दुकान का ताला तोड़कर अंदर रखा सामान चोर उठा ले गए। दुकानदार की सूचना पर पहुंची पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है। दुकानदार शेरबहादुर निवासी बासगांव थाना छावनी की नदाएं चौराहे पर दुकान है। उन्होंने बताया कि दुकान बंदकर घर चले गए। सोमवार सुबह मकान मालिक से सूचना मिली कि दुकान में चोरी हो गई। पीड़ित दुकानदार शेरबहादुर ने बताया कि चोरी की घटना में डीजे की चार मशीन, एक मिंक्सर, स्टेपलाइजर, एलीडी हाईलोजन, चार स्पीकर साउंड चोरी हो गया। शेरबहादुर ने इसकी सूचना 112 पर दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल की जांच की। शेरबहादुर ने देर शाम से चोरी की लिखित तहरीर हर्रेया थाने पर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.