बुलंदशहर, फरवरी 24 -- थाना क्षेत्र के गांव बालका के पास रविवार रात निकासी में डीजे बजाकर लौट रहे चालक से बाइक सवार तीन युवकों ने बीच सड़क पर गाड़ी रुकवा ली और उसमें तोड़फोड़ कर डाली। विरोध करने पर आरोपियों ने चालक की पिटाई कर डाली। पीड़ित ने अज्ञात के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। नरसेना थाना क्षेत्र के गांव महुआखेड़ा निवासी मुकेश कुमार डीजे का कार्य करते हैं। रविवार की शाम थाना क्षेत्र के गांव कूड़ा अकबराबाद में शादी समारोह में निकासी कराकर चालक रूप सिंह डीजे की गाड़ी को लेकर वापस गांव लौट रहा था। रास्ते में बालका गांव के पास बाइक सवार तीन युवकों ने टाटा गाड़ी को फिल्मी अंदाज में रोक लिया। गन्ने के खेत में छिपे 8-10 युवक भी हाथों में लोहे की रॉड और हॉकी लेकर आ गए। चालक से डीजे मालिक के भाई दिनेश के विषय में पूछताछ की।बाद में उन्होंने डीजे ...