सहारनपुर, फरवरी 6 -- क्लीनिक के पास रेस्टोरेंट में चल रही पार्टी के दौरान डीजे की तेज आवाज कम करने को कहना एक चिकित्सक को महंगा पड़ गया। आरोप है कि रेस्टोरेंट स्वामी के स्टाफ और पार्टी कर रहे लोगों ने डॉक्टर व उसके स्टाफ के साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट की। पीड़ित चिकित्सक की तहरीर पर पुलिस ने पांच नामजद सहित नौ लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि रेस्टोरेंट में देर रात तेज आवाज में डीजे बजाया जा रहा था। बाईपास मार्ग स्थित विद्या देवी केयर हॉस्पिटल के संचालक डॉ. अंकित सैनी ने कोतवाली में दी गई तहरीर में बताया कि रात करीब 12 बजे पास के रेस्टोरेंट में तेज आवाज में डीजे बजाया जा रहा था। आवाज कम करने को कहने पर आरोपियों ने क्लीनिक स्टाफ के साथ मारपीट शुरू कर दी, जिसमें पंकज सैनी घायल हो गया। घटना सीसीटीवी फुट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.