बुलंदशहर, जनवरी 31 -- कोतवाली क्षेत्र के गांव गेसुपुर में घर के बाहर बज रहे डीजे की आवाज कम करने के लिए कहने पर परिवार के लोगों पर पथराव कर मारपीट किए जाने का मामला प्रकाश में आया है। मारपीट में तीन लोग घायल हो गए। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।गांव गेसूपुर निवासी फकीरा ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि उनके चाचा कैंसर से पीड़ित है। गांव निवासी अबरार की शाम के समय गुलावठी से बरात वापस आई थी। उनके घर के बाहर मोडिफाईड गाड़ियों पर लगे डीजे को तेज आवाज में बजाकर जश्न मनाया जा रहा था। डीजे की तेज आवाज के कारण उनके चाचा को परेशानी हो रही थी। आवाज कम करने के लिए कहने पर इकबाल ने उनके ऊपर डंडें से हमला करते हुए जमीन पर गिरा लिया। उनके पुत्रों, पत्नी के विरोध करने पर अबरार,दानिश,प्रेम,फरदीन,इमरान, ने परिवार के लोगों पर पथराव कर दि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.