हरिद्वार, दिसम्बर 5 -- डीजी हेल्थ ऑफिस से एंटी-रेबीज वैक्सीन की नियमित सप्लाई अटकने के कारण हरिद्वार में वैक्सीन का संकट पैदा हो गया है। सीएमओ कार्यालय में स्टॉक पूरी तरह खत्म हो चुका है। लिहाजा, डॉग बाइट से जुड़े मरीज परेशान हैं। मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) डॉ. आरके सिंह ने जिले के सभी सरकारी अस्पताल, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र को अपने स्तर पर वैक्सीन खरीदकर उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश जारी किए हैं। बता दें कि वैक्सीन की किल्लत के कारण अस्पताल अब केवल अपने क्षेत्र के मरीजों को ही टीका लगा रहे हैं। इससे दूसरे क्षेत्रों से आने वाले मरीज परेशान हो रहे हैं और अक्सर विवाद की स्थिति बन रही है। मरीज सरकारी अस्पतालों में भटक रहे हैं और कुछ को निजी सेंटर से महंगी वैक्सीन खरीदनी पड़ रही है। इधर, सीएमओ ने बताय...