लखनऊ, दिसम्बर 29 -- राजकीय नर्सेस संघ उप्र. के महामंत्री अशोक कुमार की अगुवाई में एक प्रतिनिधिमंडल ने डीजी हेल्थ डॉ. आरपीएस सुमन से भेंट की। अशोक ने बताया कि डीजी हेल्थ से अनुरोध किया गया कि यदि सात जनवरी तक एसीपी समेत अन्य मांगें पूरी कर दी जाएं। चेताया कि यदि मांगों पर सकारात्मक रवैया नहीं अपनाया गया तो बाध्य होकर संघ आंदोलन का मार्ग अपनाएगा। प्रतिनिधिमंडल में अशोक कुमार के अलावा कोषाध्यक्ष गीतांशु वर्मा, संयुक्त सचिव सत्येंद्र, कार्यकारिणी सदस्य स्मिता मौर्य रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...