गुड़गांव, मई 2 -- गुरुग्राम,प्रमुख संवाददाता। सेक्टर-89 स्थित एनबीसीसी सोसाइटी के डीजी रूम से लाखों रुपये की कॉपर की तार चोरी हो गई। चोरी का का आरोपी कंपनी के कर्मचारियों पर लगा है। पुलिस ने सुपरवाइजर की शिकायत पर सेक्टर-10ए थाने में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मूलरूप से उत्तरप्रदेश के बुलंदशहर निवासी सुधीर शर्मा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह एनबीसीसी सोसाइटी में बतौर सिक्योरिटी सुपरवाइजर के तौर पर काम करता है। 28 से 30 अप्रैल के बीच में सोसाइटी के डीजी रूम में रखी कॉपर की तार चोरी हो गई। उन्होंने तार चोरी का आरोप अजय और आदित्य पर लगाया है। जांच अधिकारी ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच शुरू कर दी है। जांच के दौरान सामने आए साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टें...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.