रायबरेली, जनवरी 3 -- रायबरेली,संवाददाता। शनिवार की देर शाम करीब साढ़े तीन बजे लखनऊ मुख्यालय स्वास्थ्य विभाग के डीजी परिवार कल्याण ने जिला महिला अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अस्पताल में मिली अव्यवस्थाओं पर महिला सीएमएस को फटकार लगाते हुए व्यवस्थाओं में सुधार लाए जाने के निर्देश दिए है। वहीं वार्ड में भर्ती एक प्रसूता के द्वारा अस्पताल में ब्लड जांच के नाम पर अवैध वसूली की भी शिकायत की गई। हालांकि मौजूद सीएमएस व अन्य महिला कर्मचारी बगले झांकने लगी। स्वास्थ्य विभाग के परिवार कल्याण के डीजी डॉ पवन कुमार अरूण शनिवार शाम करीब साढ़े तीन बजे जिला महिला अस्पताल का औचक निरीक्षण करने पहुंच गए। निरीक्षण के दौरान महिला अस्पताल में चारो ओर गंदगी से लेकर अव्यवस्थाएं मिली। इस पर निरीक्षण करने आए डॉ पवन कुमार अरूण का पारा चढ़ गया। उन्होंने...