प्रयागराज, जनवरी 16 -- प्रयागराज, संवाददाता। रेलवे सुरक्षा बल की महानिदेशक सोनाली मिश्रा ने मौनी अमावस्या के मद्देनजर शुक्रवार को झूंसी, छिवकी एवं प्रयागराज जंक्शन का जायजा लिया। इस दौरान महानिदेशक ने सीसीटीवी कैमरों की कार्यशीलता, प्रकाश व्यवस्था एवं सुरक्षा कर्मियों की तैनाती की समीक्षा की। वहीं यात्रियों से संवाद कर सुरक्षा संबंधी सुझाव एवं समस्याओं की जानकारी ली। डीजी ने सुरक्षाकर्मियों से कलर कोडिंग की जानकारी के साथ आपात स्थिति से निपटने के संबंध में जानकारी ली। इस अवसर पर आईजी उत्तर मध्य रेलवे प्रदीप कुमार गुप्ता, मंडल रेल प्रबंधक रजनीश अग्रवाल, अपर मंडल रेल प्रबंधक दीपक कुमार, अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक रेलवे पुलिस प्रकाश डी, पूर्वोत्तर रेलवे के महानिरीक्षक सत्य प्रकाश, मुख्य सुरक्षा आयुक्त उत्तर रेलवे पंकज गंगवार, स्टेशन निदेशक प्र...