रांची, जनवरी 27 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। गणतंत्र दिवस पर डीजीपी तदाशा मिश्रा ने पुलिस मुख्यालय में झंडोतोलन किया। इस दौरान उन्होंने नक्सल से लेकर साइबर अपराध के क्षेत्र में पुलिस की उपलब्धियां गिनाईं। डीजीपी ने नक्सल क्षेत्र में उपलब्धि गिनाते हुए कहा कि साल 2025 में राज्य में कुल 326 नक्सलियों को गिरफ्तार किया, 38 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया तथा 32 नक्सली पुलिस मुठभेड़ में मारे गए। वहीं, अपराध नियंत्रण को लेकर एटीएस द्वारा कुल 30 अपराधियों को गिरफ्तार किया गया तथा इस गिरफ्तारी में आतंकी संगठन एचयूटी के 5 सक्रिय क्रियावादी भी शामिल हैं। डीजीपी ने कहा कि वर्ष 2025 में अवैध मादक पदार्थ के प्रयोग-व्यापार में संलिप्त कुल 706 कांड प्रतिवेदित हुए तथा 883 अभियुक्तों को सलाखों के पीछे भेजा गया तथा कुल 58.77 करोड़ रूपये के साथ कई प्रकार के अ...