लखनऊ, फरवरी 20 -- - दुरुस्त कराए गए डिजिटल दस्तावेज, बेहतर हो सकेगी निगरानी लखनऊ, विशेष संवाददाता डीजीपी राजीव कृष्ण के निर्देश पर लापता लोगों की तलाश के लिए चलाए गए विशेष अभियान का बेतहर परिणाम सामने आया है। जिलों की पुलिस ने दो वर्षों में लापता एक लाख से अधिक लोगों में से 88 हजार को खोज निकालने में कामयाबी पाई है। इसका एक कारण यह भी रहा कि बड़ी संख्या में लापता लोगों की घर वापसी की सूचना पुलिस को नहीं थी और थानों के रिकार्ड में वे गुमशुदा ही दर्ज थे। अभियान के तहत पुलिस ने अपने डिजिटल रिकार्ड को भी दुरुस्त किया है। डीजीपी के निर्देश पर गुमशुदा व्यक्तियों की प्रभावी तलाश के लिए पुलिस ने तकनीक का भी सहारा लिया। एक जनवरी, 2024 से इस वर्ष 18 जनवरी के बीच प्रदेश में 1,08,372 व्यक्तियों की गुमशुदगी दर्ज हुई थी। सामने आया कि इनमें बड़ी संख्या ...