वरिष्ठ संवाददाता, फरवरी 6 -- यूपी में अलीगढ़ के गोरई थाने की आधिकारिक मेल पर डीजीपी के नाम से भेजे गए एक चेतावनी भरे संदेश ने खलबली मचा दी। इसमें लिखा था कि थाने में कानून व्यवस्था के निर्वहन में घोर लापरवाही, अवैध वसूली व दलालों की सक्रिय भूमिका पाई गई है। साथ ही कार्रवाई की चेतावनी दी गई। संदिग्ध लगने पर पुलिस ने जांच की तो ई-मेल फर्जी पाई गई। सर्विलांस की मदद से पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार अवैध वसूली के उद्देश्य से आरोपी ने यह कृत्य किया था। वह बुलंदशहर से गैंगस्टर का आरोपी है। थाना गोरई के कंप्यूटर ऑपरेटर अरविंद कुमार मौर्या ने मुकदमा दर्ज कराया था। इसमें कहा कि दो फरवरी को दोपहर 03:16 बजे डीजीपी राजीव कृष्ण के नाम से जीमेल आईडी (आईपीएसराजीवकृष्ण) से थाना गोरई की कार्यप्रणाली में पाई गई गंभीर अनियमितताओं, अवैध ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.