धनबाद, फरवरी 27 -- धनबाद, विशेष संवाददाता डीजीएमएस मुख्यालय में बुधवार को ट्रॉय दिशा निर्देश और साइबर सुरक्षा पर कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में प्रतिभागियों को ट्रॉय (टेलिकॉम रेगुलेटरी) से संबंधित दिशा निर्देशों के बारे में बताया गया। वहीं संगठनात्मक और व्यक्तिगत साइबर सुरक्षा प्रथाओं दोनों को मजबूत करने पर जोर दिया गया। कार्यशाला का आयोजन बीएसएनएन एवं डीजीएमएस के संयुक्त तत्वावधान में किया गया। साइबर खतरों के कारण संचालन में जोखिम बढ़ रहा है, इसलिए सभी कर्मियों के लिए अपने कार्य वातावरण की सुरक्षा और सुनिश्चित करना महत्वपूर्ण है। यह कार्यशाला संस्थान के सभी कर्मचारियों के लिए साइबर सुरक्षा प्रोटोकॉल और ट्रॉय दिशा निर्देशों पर अपने ज्ञान को उन्नत करने के लिए महत्वपूर्ण है। डीजीएमएस ने सभी कर्मियों को इस सूचनात्मक सत्र में सक्र...