रुद्रपुर, नवम्बर 22 -- नानकमत्ता, संवाददाता। जमीनी रंजिश के चलते महिला ने चार लोगों पर लाठी-डंडे, फावड़ा लेकर मारपीट करने और डीज़ल डालकर उसे ज़िंदा जलाने की कोशिश का आरोप लगाया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। ग्राम बिडौरा निवासी रोशनी जंतवाल बोरा ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वर्ष 2014 में उन्होंने 27 लाख रुपये में भूमि खरीदी थी। आरोप है कि आलम सिंह ने खेत संख्या 222 बताकर रजिस्ट्री कराई, लेकिन बाद में जांच में उनकी काबिज भूमि 222 की बजाय 198/4 निकली। बताया कि जून 2025 में भूमि को लेकर विवाद बढ़ गया और आलम सिंह ने जबरन कब्जा करने का प्रयास शुरू कर दिया। बताया कि शुक्रवार को वह गेहूं की बुवाई के लिए खेत पर पहुंची, तभी आलम सिंह, उसका भाई गुरराज सिंह, उसकी बेटी संदीप कौर और गुरराज सिंह की बेटी मौके पर पहुंच गए। आ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.