बागपत, मई 10 -- जनपद के कई पेट्रोल पंपों पर ईंधन की कमी बनी हुई है। जिसके चलते वाहन चालाकों को परेशानी उठानी पड़ रही है। पेट्रोल पंप संचालकों का कहना है कि कंपनी के सर्वर में तकनीकी खामी बनने के कारण ईंधन का स्टॉक नहीं आ रहा था। शुक्रवार से स्टॉक आना शुरू हो गया है। अब किसी भी पेट्रोल पंप पर ईंधन की किल्लत नहीं रहेगी। बागपत जनपद में कई कंपनियों के पेट्रोल पंप खुले हुए है। जिनसे लोग अपने वाहनों में डीजल और पेट्रोल डलवाते है। बताया जाता है कि गुरुवार की रात कई पेट्रोल पंपों पर डीजल खत्म हो गया, तो कुछ पर पेट्रोल। जिसके चलते वाहन चालक परेशान बने रहे। सबसे अधिक परेशानी किसानों को हुई। ट्रेक्टरों में डीजल न डल पाने के कारण वे खेतों की जुताई नहीं कर सके। वहीं, अन्य वाहन चालकों को भी पेट्रोल और डीजल के लिए इधर-उधर भटकते हुए देखा गया। पेट्रोल पंप ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.