धनबाद, मार्च 28 -- धनबाद ईसीआरकेयू के केंद्रीय अपर महामंत्री सह एआईआरएफ के वर्किंग कमेटी सदस्य जियाउद्दीन ने गुरुवार को सीनियर डीईई जनरल संजीव कुमार से मुलाकात की। उन्होंने रेलवे कॉलोनी और सर्विस बिल्डिंग में लगे डीजल पंप के माध्यम से पानी सप्लाई की व्यवस्था में सुधार लाने की मांग की। पंप हाउसों का विद्युतीकरण करने की मांग की गई। इस मौके पर केंद्रीय संगठन मंत्री नेताजी सुभाष, जेके साव, एनके खवास, आईएम सिंह, रणधीर प्रसाद, पिंटू नंदन, रंजीत यादव, अमित कुमार, प्रदीप्तो सिन्हा, परमेश्वर कुमार और विश्वजीत मुखर्जी उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.