एटा, जनवरी 24 -- डीजल डलवाने के बाद रुपये मांगने पर इंकार कर दिया। गाली-गलौज शुरु कर दी। विरोध करने पर आरोपी ने अपने साथियों के साथ मिलकर हमला कर घायल कर दिया। जान से मारने की धमकी दी है। पीड़ित ने तीन आरोपियों के विरूद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है। कोतवाली देहात के गांव कासिमपुर निवासी सुमित उपाध्याय ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि आगरा रोड स्थित पेट्रोल पंप पर काम करते हैं। आरोप है कि 20 जनवरी को राहुल यादव निवासी मझराऊ निधौली कलां चार पहिया वाहन लेकर आए और डीजल पड़वा लिया। डीजल पड़वाने के नाम पीडित ने रुपये मांगे। आरोपियों ने रुपये देने से इंकार कर दिया। गाली-गलौज शुरु कर दी। विरोध करने पर पिटाई कर घायल कर दिया। जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। पीड़ित ने तीन आरोपियों के विरूद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है। कोतवाली देहात पुलिस का कहना है कि ...