फतेहपुर, फरवरी 12 -- विजयीपुर। हाईवे और टोल टैक्स के आसपास खड़े भारी वाहनों से डीजल चोरी करने वाले गिरोह का किशनपुर पुलिस ने पर्दाफाश किया है। बुधवार देर रात पुलिस ने सूचना पर कस्बा स्थित बाग के पास घेराबंदी कर एक आरोपी को सिटी कार सहित करीब दौ सौ लीटर चोरी के डीजल के साथ गिरफ्तार कर लिया। जबकि उसके तीन साथी अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गए। पुलिस के अनुसार हाईवे और टोल प्लाजा के समीप रात के समय खड़े ट्रकों व अन्य बड़े वाहनों से डीजल चोरी की लगातार शिकायतें मिल रही थीं। इसी क्रम में बुधवार रात सूचना मिली कि कुछ लोग कार से चोरी का डीजल लेकर भागने की फिराक में हैं। सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी की। इस दौरान कार में सवार चार लोग पुलिस को देखकर भागने लगे। पुलिस ने पीछा कर एक आरोपी को दबोच लिया, जबकि तीन अन्य अंधेरे का लाभ उठाकर फरार हो ग...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.