जहानाबाद, फरवरी 12 -- मखदुमपुर, निज संवाददाता टेहटा थाना की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर चोरी के डीजल के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया साथ ही 250 लीटर डीजल एवं हवा हवाई टोटो को जप्त किया है। मामले की जानकारी देते हुए थाना अध्यक्ष पंकज कुमार ने बताया कि भारतमाला एक्सप्रेस पर निर्माण स्थल से राकेश रोशन एवं अनूप कुमार 250 लीटर डीजल चोरी कर भाग रहा था जिसकी सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी का डीजल जप्त किया है एवं एक हवाहवाई टोटो को भी जब्त किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...